Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दारोगा मीरा सिंह और सीओ शशिभूषण सिंह से ईडी कर रही पूछताछ

Ranchi : दरोगा मीरा सिंह और सीओ शशिभूषण सिंह से ईडी पूछताछ कर रही है. मंगलवार को दोनों से ईडी अलग-अलग मामले में पूछताछ कर रही है. धनबाद के गोविंदपुर सीओ शशि भूषण मंगलवार को सबसे पहले ईडी ऑफिस पहुंचे. उसके थोड़ी देर बाद दरोगा मीरा सिंह भी ईडी ऑफिस पहुंच गई. जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालू तस्करी, जमीन घोटाला से लेकर कई मामलों में एजेंसी के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं. इसे  भी पढ़ें - जाम">https://lagatar.in/high-court-strict-on-problem-traffic-jam-instructions-to-traffic-sp-to-appear-on-wednesday/">जाम

की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रैफिक एसपी को बुधवार को हाजिर होने का निर्देश

CO शशिभूषण के साथ अंबा व योगेंद्र साव की मिलीभगत की जांच कर रही ईडी

सीओ शशिभूषण का कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पूरे परिवार से अच्छा संबंध रहा है. कई जमीनों पर कब्जे के लिए शशि भूषण ने अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेंद्र प्रसाद की मदद की थी. इसी वजह से अंबा के करीबी शशिभूषण के साथ-साथ दूसरे करीबियों के यहां भी ईडी ने रेड किया था. शशिभूषण की भी 100 से अधिक संपत्तियों की जानकारी ईडी को मिली है. हजारीबाग में खासमहल की जमीन कब्जाने में तत्कालीन सीओ शशिभूषण सिंह के साथ अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेंद्र साव की मिलीभगत की जांच ईडी कर रही है.

रोजाना कई ट्रक बालू की तस्करी होती थी

तुपुदाना ओपी की तत्कालीन प्रभारी मीरा सिंह और उनके करीबी लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां ईडी ने 21 मार्च को छापेमारी की थी. मीरा सिंह के मोबाइल और डायरी की जांच से खुलासा हुआ था कि रोजाना कई ट्रक बालू की तस्करी होती थी. खूंटी-रांची के सिंडिकेट से बालू के नाम पर उगाही के साथ साथ आर्म्स की तस्करी को लेकर भी मीरा ईडी के रडार पर हैं. मोहित लाल के मोबाइल से मिले साक्ष्य के मुताबिक, ईडी को प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं, जिससे आर्म्स तस्करी में उसकी संलिप्तता है. ईडी इस मामले में मोहित से शुरुआती पूछताछ भी कर चुकी है. पूछताछ में आए तथ्यों से राज्य की एजेंसियों के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी के साथ भी ईडी जानकारी शेयर कर सकती है. हथियारों की डील किससे हुई, इससे जुड़े प्रारंभिक साक्ष्यों पर ईडी पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें - पतंजलि">https://lagatar.in/patanjali-ad-case-yoga-guru-ramdev-acharya-balkrishna-apologize-in-supreme-court/">पतंजलि

विज्ञापन मामला : योग गुरु रामदेव, आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही