Search

BREAKING : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की रेड

Ranchi : कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है. मंगलवार की सुबह ईडी की टीम सभी ठिकानों पर पहुंचकर एक साथ छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले 4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम ने प्रदीप यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग द्वारा दिये गये रिपोर्ट के आधार पर अब ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, J&K">https://lagatar.in/jk-bus-going-to-vaishno-devi-falls-into-gorge-eight-pilgrims-killed-20-injured/">J&K

: वैष्णो देवी जा रही 75 तीर्थयात्रियों से भरी बस खायी में गिरी, 10 की मौत, 20 घायल)

बिल्डर शिवकुमार ठिकाने पर ईडी का छापा

चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी की टीम शिवकुमार के ठिकाने पर छापा मारा है. इसे भी पढ़ें : कहां">https://lagatar.in/where-to-spend-3430-crores/">कहां

खर्चे 3,430 करोड़?

आयकर विभाग ने की थी छापेमारी

आयकर विभाग की टीम ने चार नवंबर 2022 को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा और पौड़ैयाहाट स्थित आवास,  इनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित, विधायक से जुड़े संवेदक श्यामाकांत यादव के तीन ठिकानों पर छापा मारा था. आयकर विभाग के अधिकारी प्रदीप यादव के सरकंडा स्थित आवास, उनके पैतृक आवास पोड़ैयाहाट के बोहरा गांव और प्रदीप यादव के निजी सहायक के सरकंडा स्थित आवास पर रेड मारी थी. वहीं प्रदीप के करीबी माने जानेवाले संवेदक श्यामाकांत यादव के गोड्डा स्थित आवास, होटल स्काय ब्लू व पोड़ैयाहाट के डांडै गांव में भी आयकर के अधिकारी पहुंचकर छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें : कहां">https://lagatar.in/where-to-spend-3430-crores-babas-quick-darshanam-will-be-expensive/">कहां

खर्चे 3,430 करोड़?, बाबा का शीघ्र दर्शनम होगा महंगा, करंट से 6 की मौत, एक ही सड़क का एक साथ दो विभाग से टेंडर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//