Search

 
 
 

हजारीबाग में शराब कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी

 

शराब घोटाले से जुड़ा है मामला, कानी बाजार चौक स्थित किराए के मकान में रहते हैं विकास अग्रवाल

Hazaribagh : हजारीबाग में एक बार फिर ईडी ने अपनी दबिश दी है. सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार चौक के निकट विकास अग्रवाल के घर में छापेमारी हुई है. उनके पिता का नाम सोहनलाल अग्रवाल है. जानकारी के अनुसार यह शराब घोटाले से जुड़ा हुआ मामला है. विकास अग्रवाल लक्ष्मीकांत अग्रवाल के घर में किराए में रह रहे हैं. बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे के आसपास ईडी ने उनके घर में छापेमारी की. इस दौरान सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. दो वाहनों से ईडी की टीम यहां पहुंची है. टीम ने पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया है. किसी भी व्यक्ति को अंदर से बाहर या बाहर से अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है. जिस गाड़ी से ईडी की टीम आयी है, उन वाहनों के नंबर जेएच 01डीजी 0835 और जेएच 03 टी 9353 है. सुबह से ही पूरे राज्यभर में ईडी की छापेमारी चल रही है. छापेमारी शराब घोटाला को लेकर की जा रही है. इसमें हजारीबाग के अलावा गिरिडीह और धनबाद में भी छापेमारी चल रही है. जमीन और शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम बुधवार की सुबह से ही रांची सहित चार शहरों के 32 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. रांची, धनबाद, दुमका, देवघर और गोड्डा में छापेमारी जारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/6-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही