Search

 
 
 

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में चीनी मोबाइल कंपनी Vivo के 40 ठिकानों पर ED की रेड की खबर

 
NewDelhi : चीनी मोबाइल कंपनी Vivo पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गाज गिरी है. खबर है कि आज मंगलवार को यूपी, एमपी और बिहार समेत समेत दक्षिण भारत में Vivo के  40 ठिकानों पर ED ने रेड की है. जानकारी के अनुसार छापेमारी चीनी मोबाइल कंपनी Vivo और उससे संबंधित फर्मों से जुड़े मामले में की गयी है. जान लें कि सीबीआई इस मामले में पहले से ही जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार चीनी मोबाइल कंपनियां भारत में आईटी और ईडी के रडार पर हैं. इससे पहले जांच एजेंसी ने FEMA के तहत Xiaomi के एसेट्स सीज किये थे. हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी. जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गयी है.  अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : खराब">https://lagatar.in/amarnath-yatra-banned-due-to-bad-weather-devotees-will-be-able-to-go-ahead-after-the-weather-is-clear/">खराब

मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा पर रोक, मौसम साफ होने के बाद आगे जा सकेंगे श्रद्धालु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही