Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आलौकिक ग्रुप के CEO रितेश शर्मा समेत अन्य के ठिकानों पर दूसरे दिन भी हो रही ईडी की छापेमारी

Dhanbad: बिहार में अवैध बालू खनन से करोड़ों की कमाई के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है. इस दौरान सोमवार को ईडी ने धनबाद के नौ,हजारीबाग के एक समेत बिहार व पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी. धनबाद में दूसरे दिन (मंगलवार) को भी आलौकिक ग्रुप के सीईओ रितेश शर्मा समेत अन्य के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. जिन लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी चल रही है, उसमें जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह, पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह और सुरेंद्र जिंदल और आलौकिक ग्रुप के सीईओ रितेश शर्मा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-during-the-tenure-of-former-governor-ramesh-bais-saw-on-the-greenery-of-raj-bhavan-cut-hundreds-of-green-trees/">शुभम

संदेश एक्सक्लूसिव : पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के कार्यकाल में राजभवन की हरियाली पर चली आरी, सैकड़ों हरे पेड़ काटे

रितेश शर्मा के ठिकाने से दस्तावेज, जमीन और फ्लैट से जुड़े डीड मिले हैं

धनबाद के कारोबारी रितेश कुमार शर्मा के कई दस्तावेज, जमीन और फ्लैट से जुड़े डीड मिले हैं. जिसमें बालू के कारोबार से जुड़ी कंपनी ब्रॉडसन से तार जुड़े हुए हैं. रितेश कुमार शर्मा द्वारा आलौकिक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, आलौकिक हाइट्स एलएलपी, आलौकिक राइस एलएलपी, आलौकिक होम्स एलएलपी, आलौकिक इंफ्रा बिल्डर एलएलपी और आलौकिक इंफ्रा नवनीरमण प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनी का संचालन किया जाता है. इस कंपनी में ब्रॉडसन से अलग होने के बाद मिथिलेश सिंह, पूजा सिंह आदि ने करोड़ों का निवेश किया है. इतना ही नहीं आलौकिक कंपनी में धनबाद सहित कोलकाता और बिहार के कई कोयला, बालू कारोबारियों का पैसा लगा हुए है. ईडी को पता चला है कि आलौकिक कंपनी में कारोबारियों के अलावा कई नेता और ब्यूरोक्रेट्स के अवैध पैसे लगे हुए हैं. छापेमारी में ईडी इन सभी बिंदुओं पर दस्तावेज खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें -स्काइमेट">https://lagatar.in/skymet-weather-predicts-monsoon-will-hit-kerala-on-june-8-9/">स्काइमेट

वेदर का अनुमान, केरल में मानसून आठ-नौ जून को दस्तक देगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही