Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  IAS पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के ठिकाने पर ईडी  की टीम छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक कारोबारी अभिजीत सेन के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. कारोबारी अभिजीत सेन के दफ्तर, घर समेत चार जगहों पर छापेमारी चल रही हैं. अधिकारी जोधपुर पार्क में हाउस नंबर 133, जोधपुर पार्क में हाउस नंबर 362, साउथ सिटी हाउसिंग के टावर नंबर 2 में फ्लैट नंबर 34जी और जोधपुर पार्क में हाउस नंबर 17 के दफ्तरों की तलाशी ले रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अभिजीत सेन कथित तौर पर अभिजिता कंस्ट्रक्शन नाम की एक कंपनी के मालिक हैं और कंपनी का एक कार्यालय झारखंड के रांची में भी था. यहां जोधपुर पार्क में एक शाखा कार्यालय है. कुछ दिन पहले जांच के दौरान सेन का नाम सामने आया था. ईडी करोड़ों रुपये के आर्थिक गबन के मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले सात मई को ईडी ने वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल व उनसे जुड़े व्यक्तियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये ठिकाने झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली एनसीआर में थे.जहां से 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे. (">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-reached-the-ed-office-on-the-second-day-as-well-was-questioned-for-9-hours-on-tuesday/">

IAS पूजा सिंघल दूसरे दिन भी पहुंची ईडी ऑफिस, मंगलवार को 9 घंटे हुई थी पूछताछ
) इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-said-pm-modi-has-put-bjp-on-a-path-where-it-is-not-easy-to-challenge-it/">प्रशांत

किशोर ने कहा, पीएम मोदी ने भाजपा को ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है जहां उसे चुनौती देना आसान नहीं…

मंगलवार को 9 घंटे चली थी पूछताछ 

जिसके बाद ईडी ने पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को बुलाया था. मंगलवार सुबह 11 बजे पूजा सिंघल ईडी ऑफिस पहुंची थी. जहां करीब 9 घंटे तक ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ की थी. इडी ने मंगलवार को उनसे उनकी आमदनी के स्रोतों, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नकद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-in-active-mode-spoke-to-annoyed-hardik-patel-gave-mantra-to-congress-leaders-to-win-gujarat-elections/">राहुल

गांधी एक्टिव मोड में, नाराज हार्दिक पटेल से की बात, कांग्रेसी नेताओं को गुजरात चुनाव जीतने का दिया मंत्र

इडी ऑफिस लाये गये दो बक्सा कागजात

राजधानी के अलावा दूसरे राज्यों में इडी की ओर से छापेमारी के दौरान जो कागजात जब्त किये गये थे. उन्हें मंगलवार को इडी कार्यालय लाया गया है. कागजात दो बक्सों में लाया गया है. बता दें कि ईडी झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और राजस्थान में छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें -एलन">https://lagatar.in/elon-musk-announces-that-the-ban-on-donald-trumps-twitter-account-will-be-lifted/">एलन

मस्क का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट पर लगा बैन हटायेंगे  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही