Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ने 10  महीने में जब्त की 254 करोड़ से अधिक की संपति, 27 करोड़ कैश भी मिला

Saurav Singh
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में पिछले 10 महीने में 254.19 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इसके अलावा 27.73 करोड़ नगदी भी बरामद किया है. जमीन घोटाला, अवैध खनन घोटाला, मनरेगा घोटाला और इंजीनियर वीरेंद्र राम मामले में इतनी राशि जब्त हुई है. ईडी ने इस दौरान 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

जमीन घोटाला मामले में 74.39 करोड़ की संपत्ति जब्त 

ईडी रांची में जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है. इस मामले में 12 जून को ईडी ने 74.39 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थाई रूप से जब्त की. इनमें सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन और हेहल अंचल के बजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन शामिल हैं. सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की कामर्शियल वैल्यू 41.51 करोड़ रुपये और बजरा मौजा में 7.16 एकड़ जमीन की कीमत 32.87 करोड़ रुपये लगाई गई है.

पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा की 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति स्थायी तौर पर बीते 11 मई को जब्त कर ली थी. ईडी की एडजुकेटिंग अथॉरिटी ने संपत्ति की स्थायी जब्ती पर मुहर लगा दी थी. इससे पहले एक दिसंबर 2022 को ईडी ने मनरेगा घोटाले में संपत्तियों की जब्ती का प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था. प्रोविजनल अटैचमेंट आदेश को आरोपियों ने ईडी के एडजुकेटिंग अथॉरिटी के समक्ष चुनौती दी थी. लेकिन अथॉरिटी ने ईडी के अस्थायी जब्ती आदेश को सही मानते हुए अब स्थायी तौर पर पूरी संपत्ति जब्त कर ली.

जब्त की वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ रुपये की संपत्ति

ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम व उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी 39.28 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को ईडी ने बीते 19 अप्रैल को जब्त कर लिया था. पद का दुरुपयोग कर आय से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाले वीरेंद्र राम के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है. जब्त संपत्तियों में दिल्ली, जमशेदपुर व रांची स्थित फार्म हाउस, फ्लैट, डुप्लेक्स बंगला, जमीन और बैंक खाते में पड़े करीब 36 लाख रुपये शामिल हैं.

अवैध परिवहन मामले में 30 करोड़ की संपत्ति जब्त

साहिबगंज में गंगा नदी में अवैध परिवहन मामले में 24 जुलाई 2022 को प्रशासनिक अभिरक्षा में लिए गए मालवाहक जहाज को ईडी ने 27 जुलाई 2022 को सीज कर लिया था. इसके पहले ईडी की टीम ने 30 करोड़ के इस मालवाहक जहाज का मुआयना किया था और इससे संबंधित दस्तावेज खंगाले थे. ज्ञात हो कि मंगलवार को दस्तावेज नहीं दिखाने पर सीओ कार्यालय से मिले आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल पुलिस ने जहाज के मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 84/22 दर्ज किया था.

ईडी ने 27.73 करोड़ नगद जब्त किये

  •  ईडी ने मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंघल और जुड़े लोगों के कुल 22 ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी, इस दौरान 19.41 करोड़ रुपये बरामद हुए थे.
  • अवैध खनन मामले में 18 स्थानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने 5.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे.
  •  ईडी ने 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. पूजा सिंघल के करीबी के घर से 3 करोड़ से ज्‍यादा की नकदी बरामद की गयी थी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-disposed-17229-pending-cases-in-90-days-maximum-2587-cases-disposed-in-ranchi/">झारखंड

पुलिस ने 90 दिनों में 17229 लंबित मामलों को निपटाया,रांची में सबसे अधिक 2587 केस हुए डिस्पोज्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही