Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेयजल घोटाले में ईडी ने 42.85 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पेयजल घोटाले में संतोष कुमार की 42.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. इसके साथ ही पेयजल घोटाले में ईडी द्वारा जब्त की गयी कुल संपत्तियों की क़ीमत 7.25 करोड़ रुपये से अधिक हो गयी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पेयजल घोटाले में संतोष कुमार की 42.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. इसके साथ ही पेयजल घोटाले में ईडी द्वारा जब्त की गयी कुल संपत्तियों की क़ीमत 7.25 करोड़ रुपये से अधिक हो गयी. ईडी ने पेयजल विभाग द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर इस घोटाले की जांच शुरु की थी. 


विभाग ने दो करोड़ रुपये की फर्जी निकासी के मामले में लिपिक संतोष कुमार के ख़िलाफ़ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ईडी ने प्रारंभिक जांच के दौरान संतोष के खाता के सहारे 23 करोड़ रुपये की निकासी का मामला पकड़ा था.


ईडी द्वारा जब्त संपत्ति संतोष कुमार और उसकी पत्नी ललिता देवी के नाम पर है.  जब्त की गयी 42.85 लाख रुपये की संपत्तियों में बैंक में जमा राशि, म्युचुअल फंड, बीमा और शेयर के रूप में किया गया निवेश शामिल है. 


ईडी ने संतोष कुमार द्वारा बनायी गयी रॉक ड्रिल नाम की शेल कंपनी को भी जब्त कर लिया है. ट्रेजरी के फर्जी निकासी के दौरान संतोष कुमार की इस कंपनी का इस्तेमाल किया गया था. संतोष कुमार द्वारा ट्रेजरी से निकासी के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया जाता था. इसके अलावा सरकारी राशि की फर्जी निकासी के लिए पेमेंट सिस्टम को नजरअंदाज किया जाता था.


ईडी ने पेयजल घोटाले में इसीआइआर दर्ज करने के बाद घोटाले से जुड़े इंजीनियरों और पूर्व सचिव के ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दौरान भी नक़द राशि सहित संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले थे. 


छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस के आंकड़ों के विश्लेषण से घोटाले में शामिल लोगों द्वारा फर्जी निकासी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पकड़ में आया था. जांच में पाया गया कि अभियुक्तों ने राशि की निकासी के बाद बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल कर फर्जी निकासी की राशि को सही करार देने की कोशिश की. 


इस राशि के इस्तेमाल करते हुए चल और अचल संपत्ति खरीदी. ईडी द्वारा पेयजल घोटाले जुड़े दूसरे लोगों के मामले में अभी जांच जारी है. पेयजल घोटाले में संतोष कुमार द्वारा निकासी गयी राशि का अन्य लोगों के बीच बांटी गयी है. इन लोगों द्वारा चल और अचल संपत्ति में किये गये निवेश से संबंधित मामलों की जांच जारी है.


पेयजल घोटाले में जब्त कुल संपत्तियों का ब्यौरा

 
- पुलिस द्वारा जब्त 50.98 लाख रुपये 
- विभाग द्वारा जब्त बैंक में 3.57 करोड़ रुपये
- छापेमारी में ईडी द्वारा जब्त 55.00 लाख रुपये
- ईडी द्वारा पहले चरण में जब्त 1.75 करोड़ की संपत्ति
- ईडी द्वारा जब्त 27.50 लाख का टर्म डिपोजिट
- ईडी द्वारा ज़ब्त 5.00 लाख का फिक्स डिपोजिट 
- ईडी द्वारा जब्त 4.25 लाख का बीमा पॉलिसी
- ईडी द्वारा जब्त 3.50 लाख का म्युचुअल फंड
- ईडी द्वारा जब्त 1.10 लाख का इक्विटी शेयर
- ईडी द्वारा बैक में जमा 80 हज़ार

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही