Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 15 को भेजा समन

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार">http://lagatar.in">लगातार

छापेमारी कर रही है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही कार्रवाई में अबतक 5.32 करोड़ रुपये जब्त किये गए हैं. इसी दौरान शनिवार को ED की टीम ने पंकज मिश्रा समेत 15 लोगों को समन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने सभी 15 लोगों के घर के बाहर नोटिस चिपकाया है. इसे पढ़ें-झारखंड,">https://lagatar.in/jharkhand-odisha-chhattisgarh-and-west-bengal-75-percent-of-the-countrys-coal-goes-the-centers-eye-on-this-supriyo/">झारखंड,

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से जाता है देश का 75 फीसदी कोयला, इसपर ही केंद्र की नजर- सुप्रियो

पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद ईडी ने छोड़ा

ईडी ने पंकज मिश्रा से प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है. जानकारी के मुताबिक, पंकज मिश्रा को ईडी ने उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग से हिरासत में लिया था. जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई थी. बता दें की ED की अलग-अलग टीम शुक्रवार को पंकज मिश्रा समेत कुल 15 लोगों के यहां छापेमारी की थी. ईडी के पदाधिकारी अपने साथ सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को साथ लेकर गए थे. छापेमारी इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि स्थानीय थाना को ED की छापेमारी की भनक तक नहीं लगी. समझा जा रहा है कि राज्य में हाल के दिनों में ईडी की यह सबसे बड़ी छापेमारी है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cleanliness-drive-being-run-by-ncc-unit-in-lbsm-college-concludes/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में एनसीसी ईकाई द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का हुआ समापन

इन लोगों के ठिकाने पर ईडी ने की छापेमारी

ईडी ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है उसमें हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का आवास, कार्यालय, पत्थर कारोबारी बेदू खुडानिया, गंगा नदी पर जहाज संचालक दाहू यादव के शोभनपुर भट्ठा, बंगाली टोला के व्हाइट हाउस, छोटू यादव के जयप्रकाश नगर, कन्हैया खुडानिया के चौक बाजार, भरतिया कॉलोनी, साहिबगंज के जेवर कारोबारी संजय दीवान के चौक बाजार, टिंकल भगत, पतरू सिंह, राजीव कुमार, राजू भगत के मिर्जा चौकी, भगवान भगत, भावेश भगत, कृष्णा साह, सुब्रतो पाल के बरहड़वा, सोनू सिंह के राजमहल और निमाय सील के बरहेट स्थित आवास शामिल हैं. दाहू यादव साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी पर जहाज का संचालन करते हैं. संजय दीवान आभूषण की दुकान चलाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही