Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में एनसीसी ईकाई द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का हुआ समापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लाल बहादूर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज में एनसीसी ईकाई द्वारा 2 से 9 जुलाई तक चलाए गए सफाई अभियान का समापन शनिवार को हो गया. कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर डॉ. मौसमी पाल के नेतृत्व में कॉलेज में 2 जुलाई से सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी. इस दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा कॉलेज मे साफ-सफाई एवं पौधारोपण किया गया. एनसीसी कैडेटों द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjhi-awaaz-sanstha-apprised-the-governor-about-the-needs-of-the-society/">जमशेदपुर

: सांझी आवाज़ संस्था ने राज्यपाल को समाज की जरूरतों से कराया अवगत
इधर, समापन के मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि सफाई हमारे दिनचर्या में शामिल है. बड़ी अजीब बात है कि लोगों को सफाई के लिए भी जागरूक करना पड़ रहा है. समाज के लोग यदि अपनी जिम्मेवारियों को समझ कर उसका पालन करे तो कोई समस्या ही नहीं उत्पन्न होगी. लेकिन लोग अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन भी दूसरों से कराना चाहते है. इसलिए समाज में विभिन्न प्रकार समस्या खड़ी हो जाती है. उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को इस अभियान के लिए साधुवाद दिया. इस अवसर पर डॉ.विजय प्रकाश, डॉ.विनय कुमार गुप्ता, प्रो.संतोष कुमार, प्रो.अजय कुमार, डॉ.संचिता भुई सेन, मिहिर डे, प्रियंका, प्रो. जया सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी और कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही