Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स पहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ

Ranchi : जेल में बंद रहने के बावजूद पंकज मिश्रा के द्वारा फोन से बात करने के मामले में ईडी की जांच तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को ईडी की दो सदस्यीय टीम रिम्स पहुंची. र‍िम्‍स से तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई. रिम्स में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तीन महीने तक सुरक्षित रहते हैं. ईडी की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. खासकर पूजा सिंघल और पंकज मिश्रा के कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-6-state-tax-joint-commissioner-got-promotion-notification-issued/">रांची

: 6 राज्य कर संयुक्त आयुक्त को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

ईडी ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा था 

ED ने शुक्रवार को रिम्स प्रशासन से पेइंग वार्ड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा था, जहां पंकज मिश्रा इलाजरत हैं.ED उन लोगों का पता लगाना चाहता है, जो पेइंग वार्ड में अनाधिकृत्‍त तरीके से पंकज मिश्रा से मिले थे.ED ने यह कदम पंकज मिश्रा के दो ड्राइवरों चंदन यादव और सूरज पंडित को अवैध रूप से पंकज मिश्रा को कॉल करने के लिए अपना मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के आरोप में हिरासत में लेने के बाद उठाया. आरोप है कि पंकज मिश्रा साहिबगंज के कई आलाधिकारियों समेत कुछ अन्‍य लोगों से फोन पर लगातार संपर्क में रहते थे और निर्देश देते थे. इसे भी पढ़ें :  डीटीओ">https://lagatar.in/dto-conducted-investigation-4-lakh-recovered-from-24-vehicles/">डीटीओ

ने चलाया जांच अभ‍ियान, 24 वाहनों से वसूले 4 लाख 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही