Search

 
 
 

पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर पहुंची ईडी की टीम

 
Ranchi :  पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर ईडी की टीम पहुंची है. जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ईडी की टीम साहिबगंज-मनिहारी के बीच फेरीसेवा का संचालन करनेवाले राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के घर पहुंची. दाहू यादव पंकज मिश्रा का करीबी बताया जाता है.ईडी की टीम के अनुसार, दाहू यादव ही पंकज मिश्रा के कारोबार की देखरेख करता है. पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-pankaj-mishra-admitted-to-rims-amid-tight-security-doctors-are-investigating/">BIG

BREAKING : कड़ी सुरक्षा के बीच पंकज मिश्रा को रिम्स में कराया गया भर्ती, डॉक्टर कर रहे जांच
इसी भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-pil-high-court-asked-why-ssp-was-removed-amid-investigation-directed-dgp-and-home-secretary-to-file-affidavit/">रांची

हिंसा PIL : हाईकोर्ट ने पूछा – जांच के बीच SSP को क्यों हटाया गया, DGP और गृह सचिव को एफिडेविट दायर करने का निर्देश

शोभनपुर भट्ठा स्थित घर  की ले रही तलाशी 

ईडी की टीम शुक्रवार को दल-बल के साथ उसके शोभनपुर भट्ठा स्थित घर पहुंची और घरों की तलाशी ली. टीम के साथ जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार भी मौजूद थे. जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई. गौरतलब है कि इससे पहले दाहू यादव के यहां आठ जुलाई को भी ईडी ने दबिश दी थी. दिनभर जांच-पड़ताल की थी. इस दौरान कुछ नकद व जमीन के कई दस्तावेज मिले थे. इसके बाद ईडी ने दाहू यादव को नोटिस देकर रांची बुलाया था. कई दिनों तक पूछताछ भी की थी. जिसके बाद पंकज मिश्रा के आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की योजना थी, लेकिन पंकज मिश्रा के पहुंचने के पूर्व ही दाहू यादव फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-the-condition-of-shopkeepers-of-kanwaria-path-in-shravani-fair-is-thin-it-is-also-difficult-to-extract-capital/">देवघर

: श्रावणी मेले में कांवरिया पथ के दुकानदारों की हालत पतली, पूंजी निकालना भी हो रहा मुश्किल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही