Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी टीम बुधवार को एक बजे पहुंचेगी सीएम आवास

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से ईडी बुधवार की दोपहर एक बजे पूछताछ करेगी. सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी पर राजनीति से प्रेरित होकर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने ईडी द्वारा 20 जनवरी को पूछे गये सवालों को तथ्यों से परे और गलत करार दिया. साथ ही बजट सत्र की व्यस्तता के बावजूद 31 जनवरी को अपने आवास पर ही बयान दर्ज कराने पर सहमति देते हुए ईडी को ई-मेल भेजा था. अपनी आपत्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने बयान दर्ज कराने के लिए ईडी को 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बुलाया है. इसे भी पढ़ें -पंकज">https://lagatar.in/pankaj-singh-becomes-bjp-district-president-the-path-of-panghat-will-not-be-easy/">पंकज

सिंह बने भाजपा जिला अध्यक्ष, आसान नहीं होगी डगर पनघट की

तीन ठिकाने पर ईडी ने की थी छापेमारी

सोमवार की सुबह करीब सात बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तलाश में दिल्ली के शांति निकेतन स्थित उनके आवास, झारखंड भवन और शिबू सोरेन को आवंटित सांसद आवास पर छापा मारा था. जमीन खरीद बिक्री मामले में पूछताछ के लिए समय निर्धारित नहीं करने की वजह से ईडी ने मुख्यमंत्री की तलाश में दिल्ली में छापा मारा था. हालांकि सीएम अपने आवास पर नहीं मिले थे.रांची के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक देवव्रत झा नेतृत्व में की गयी छापेमारी में दिल्ली ईडी के अधिकारियों का दल शामिल था.

सीएम के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख बरामद, ईडी ने दो कार भी जब्त किये

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख नकद बरामद किये हैं. साथ ही ईडी ने दो कार भी जब्त किये हैं. गौरतलब है कि ईडी की टीम ने सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर दबिश दी थी. हालांकि ईडी के अधिकारी सोमवार शाम करीब सात बजे सीएम के आवास से बाहर निकल गये थे. लेकिन कुछ देर के बाद ईडी के अधिकारी बिना कुछ बोले दोबारा सीएम हेमंत सोरेन के घर के अंदर चले गये और हेमंत सोरेन की पर्सनल गाड़ी की जांच की. इस दौरान गाड़ी के अंदर से कुछ कागजात मिले, जिसे ईडी के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया. वहीं ईडी अपने साथ हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार भी ले गयी थी. इसे भी पढ़ें -गोल">https://lagatar.in/14-students-of-sacred-heart-school-got-gold-medal-in-goal-talent-search-examination-2023-24/">गोल

टैलेंट सर्च परीक्षा 2023-24 में सेक्रेड हार्ट स्कूल के 14 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही