Search

 
 
 

ED ने लिया वीरेंद्र राम का वॉयस सैंपल, DSP प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र दुबे और यज्ञनारायण की संपति की डिटेल पुलिस से मांगी

 
Vinit Upadhyay Ranchi: ईडी ने भ्रष्टाचार के आरोपी सस्पेंडेड चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का वॉयस सैंपल लिया है. इसके साथ ही एजेंसी ने डीएसपी राजेंद्र दुबे, प्रमोद मिश्रा और रिटायर्ड डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी की संपत्ति की जानकारी मांगी है. जानकारी के मुताबिक, ED ने पुलिस मुख्यालय से उक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों की चल और अचल संपति की जानकारी जल्द से जल्द ED को देने को कहा है. इसे पढ़ें- 7">https://lagatar.in/girl-missing-since-7-years-dgp-said-in-the-high-court-will-monitor-the-case-himself-chaibasa-sp-also-appeared/">7

साल से लापता है बच्चीः HC में DGP ने कहा- खुद करेंगे मामले की मॉनिटरिंग, चाईबासा SP भी हुए हाजिर
बता दें कि अवैध खनन मामले में जेल में बंद पंकज मिश्रा से रिम्‍स में मुलाकात करने के मामले में ईडी पूर्व डीएसपी यज्ञनारायण को 13 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया. इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर मंत्री आलमगीर आलम और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीन चिट देने के मामले में डीएसपी पीके मिश्रा को भी ईडी तीसरा समन भेजा चुकी है. ईडी ने डीएसपी पीके मिश्रा को छह मार्च को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. बताते चलें कि इससे पहले ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर 2022 को पहला समन भेजा था और 12 दिसंबर 2022 को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने का आदेश दिया था. लेकिन डीएसपी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. जिसके बाद ईडी ने दूसरा समन भेजकर पीके मिश्रा को 13 दिसंबर और 15 दिसंबर 2022 को ईडी ऑफिस में पेश होने को कहा था. इसे भी पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/ranchis-akshats-book-released-at-delhis-world-book-fair/">दिल्ली

के वर्ल्ड बुक फेयर में रांची के अक्षत की पुस्तक का विमोचन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही