Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता राजीव कुमार को लेकर रांची आएगी ED, कोर्ट ने दिया आदेश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुए झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता से रांची लाने की तमाम अड़चनें शनिवार को दूर हो गईं. कोर्ट ने रिमांड पर दिये जाने के बावजूद कोलकाता पुलिस की अड़चन के कारण ईडी राजीव कुमार को रांची नहीं ला पा रही थी. जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता राजीव कुमार को ईडी की टीम शनिवार को ही लेकर पश्चिम बंगाल से रांची के लिए निकलेगी. ईडी की रिमांड के बावजूद पश्चिम बंगाल पुलिस राजीव कुमार को रांची लाये जाने का विरोध कर रही थी. बंगाल पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि मामले में आगे के अनुसंधान के लिए राजीव कुमार की जरूरत है. ऐसे में उनकी कस्टडी ईडी को फिलहाल नहीं दी जा सकती. हालांकि कोर्ट ने राजीव को ईडी रिमांड पर भेजने की इजाजत दे दी है. इसे पढ़ें-लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-cpim-happy-with-ban-on-netarhat-field-firing-range-demand-for-cancellation-of-banhardi-chakla-coal-block/">लातेहार:

नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज पर रोक से माकपा खुश, बनहरदी-चकला कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग

ईडी को छह दिनों की मिली रिमांड

अधिवक्ता राजीव कुमार को गत 31 जुलाई को कोलकाता पुलिस ने 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले को लेकर रांची PMLA के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में बीते 18 अगस्त को पेशी हुई थी. इस संबंध में ईडी के अनुरोध पर अधिवक्ता राजीव कुमार को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. 18 अगस्त को राजीव कुमार की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी. इस दौरान ईडी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी. इस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ईडी को छह दिनों की रिमांड पर दिया है. राजीव कुमार की रिमांड अवधि शनिवार से शुरू होगी. इसे भी पढ़ें-किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-about-5-6-feet-full-of-water-in-barajamda-railway-under-pass-road-broken-connectivity-of-five-villages/">किरीबुरू

: बड़ाजामदा रेलवे अंडर पास सड़क में लगभग 5-6 फीट भरा पानी, पांच गांवों का टूटा संपर्क
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही