Search

 
 
 

टेंडर के बदले कमीशन मामले में कई नेता समेत वरिष्ठ अधिकारियों से ईडी करेगा पूछताछ

 
Ranchi : टेंडर के बदले कमीशन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के रडार पर कई नेता समेत वरिष्ठ आइएएस अधिकारी हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व की छानबीन व छापेमारी में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर चीफ इंजीनियर रहे बीरेंद्र राम को संरक्षण देने वालों से पूछताछ की जाएगी. ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े नेता, कुछ विधायक व वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है, जिन्होंने अपने मनपसंद ठेकेदारों को टेंडर दिलाने के लिए अनुशंसा की थी. दबाव बनाया था और कमीशन की राशि का बंटवारा भी किया था. अब ईडी अगले महीने एक-एक कर सबको समन करेगी और अब तक आए तथ्यों के आधार पर उनका पक्ष लेगी.

एसीबी ने नहीं दी ईडी को जांच रिपोर्ट

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब तक ईडी को अपनी रिपोर्ट नहीं दी है. ईडी ने एसीबी से यह जानकारी मांगी थी कि जमशेदपुर के केस में बीरेंद्र राम व उनके रिश्तेदार आलोक रंजन के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई थी. ईडी ने यह भी पूछा था कि क्या बीरेंद्र राम के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के लिए प्रारंभिक जांच (पीई) या प्राथमिकी दर्ज की गई है. अगर नहीं की गई, तो इसका मूल कारण क्या था. ईडी ने एसीबी से इससे संबंधित दस्तावेज की मांग की है, जो अब तक ईडी को नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ें – नक्सलियों">https://lagatar.in/the-faces-of-the-children-blossomed-due-to-the-initiative-of-the-crpf-on-budha-pahar-a-stronghold-of-the-naxalites/">नक्सलियों

के गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ पर सीआरपीएफ की पहल से खिल उठे बच्चों के चेहरे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही