Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को डमी हथियार दिखाकर ठगने वाले सात लोगों से ED करेगी पूछताछ

Ranchi : पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को डमी हथियार दिखाकर ठगने वाले सात लोगों से ईडी पूछताछ करेगी.मनी लांड्रिंग के तहत जांच के क्रम में ईडी ने सभी सात आरोपितों को पूछताछ के लिए समन भेजा है. यह सभी लोग बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं. जिन लोगों को समन भेजा गया उनमें अमिर चंद, उज्जवल साह,आर्य कुमार सिंह, निवेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुभाष पासवान और उसकी पार्टनर अंजली पटेल शामिल हैं. पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/strong-start-of-stock-market-sensex-rises-by-500-points-it-metal-shares-rise/">शेयर

बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी, आईटी-मेटल शेयर में लिवाली
इसे भी पढ़ें - आकाशीय">https://lagatar.in/23-people-died-in-bihar-due-to-lightning-many-people-including-8-children-were-scorched/">आकाशीय

बिजली गिरने से बिहार में 23 लोगों की मौत, 8 बच्चे समेत कई लोग झुलसे

रांची पुलिस ने किया था गिरफ्तार

निवेश कुमार समेत उसके अन्य सहयोगियों को 2022 के जनवरी महीने में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से ठगी के 61.31 लाख रूपया, 07 देसी पिस्टल व 115 कारतूस बरामद किया था. निवेश ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसके आवास से बरामद पैसे ठगी के है. इसके अलावे उसके पास से पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू कार, एक थार, एक एमजी हेक्टर, एक जाइलो और महिंद्रा एसयूवी 500 पुलिस ने जब्त किया था. इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/ipo-will-rain-in-the-next-12-months-70-companies-will-launch-ipo/">अगले

12 महीने IPO की होगी बारिश, 70 कंपनियां लॉन्च करेंगी आईपीओ

चंडीगढ़ से डमी नकली हथियार मंगाया करता था

निवेश ने पुलिस को बताया था कि वह चंडीगढ़ से नकली डमी हथियार मंगा उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करता था. फिर पीएलएफआई उग्रवादियों को भी वह नकली हथियार दिखा उनसे भी पैसे की ठगी कर चुका है. जब वह पूर्व में होटवार जेल में बंद था उस दौरान उसकी मुलाकात रोहित साव से हुई थी. रोहित ने उसे बताया था की वह पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप और अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा का करीबी है. निवेश उन लोगो से वीडियो कॉल पर बात करता था. एक बार रोहित ने ही पीएलएफआई के उग्रवादियों से उसकी मुलाकात करायी थी. इसके बाद ही निवेश ने उन्हें डमी हथियार दिखा बोला था कि उन्हें अत्याधुनिक हथियार वह सप्लाई करेगा. इसके एवज में निवेश ने उनसे लाखों रुपए में ठगे थे. निवेश ने पुलिस को यह भी बताया था कि वह 2018 में दारोगा बहाली के नाम पर बिहार के आठ युवकों से 70 लाख रुपए की ठगी कर चुका है. इससे पहले उसने पिठौरिया में एक बुजुर्ग को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर भी ठगा था. बुजुर्ग को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपए ठग लिए थे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/pollution-again-knocked-in-delhi-air-quality-reached-418-in-anand-vihar-rain-brought-improvement/">दिल्ली

में पॉल्यूशन ने फिर दी दस्तक, आनंद विहार में एयर क्वालिटी 418 पर पहुंचा, बारिश से आया था सुधार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही