Search

 
 
 

एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत का दूसरी पारी में भी जलवा, हॉफ सेंचुरी बनाकर क्रिज पर मौजूद

 
New Delhi: एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन चेतेश्वर पुजारा 66 रन बनाकर आउट हो गये. उन्हें ब्रॉड ने एलेक्स लीच के हाथों कैच कराया. तीसरे दिन की खेल की समाप्ति पर चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर नाबाद थे. वहीं तीसरे दिन 30 रन बनाकर नाबाद रहने वाले ऋषभ पंत क्रिज पर डटे हुए हैं. उनका साथ श्रेयस अय्यर दे रहे हैं. श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं. ऋपभ पंत ने दूसरी पारी में भी शानदारी बल्लेबाजी करते हुए हॉफ सेंचुरी ठोक दी. समाचार लिखे जाने तक वे 53 रन बनाकर नाबाद थे. बता दें कि दूसरी पारी में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल 4 बनाकर जेम्स एंडरसन के शिकार बने. वहीं हनुमा विहारी ने 11 रन बनाये जबकि विराट कोहली 20 रन ही बना सके. हनुमा विहारी को ब्राड ने आउट किया जबकि विराट कोहली को इंग्लैंड के कैप्टन स्टोक्स ने पैवेलियन भेजा. समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 174 रन बना लिये थे. इसे भी पढ़ें-रघुराम">https://lagatar.in/raghuram-rajan-said-india-will-have-to-decide-for-a-long-time-to-leave-chinas-economy-behind/">रघुराम

राजन बोले-चीन की इकोनॉमी को पीछे छोड़ने में भारत को लंबा सफर करना होगा तय

ज्यादा से ज्याद बढ़त लेने की कोशिश

भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड पर ज्यादा से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करना चाहेंगे. टीम इंडिया इंग्लैंड को 450 के आस-पास टारगेट दे सकता है. बता दें कि इंग्लैंड पर भारत ने पहली पारी के आधार पर 132 रन की बढ़त हासिल की थी. तीसरे दिन की खेल समाप्ति पर भारत के पास 257 रन की बढ़त हो चुकी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही