Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एजबेस्टन टेस्ट: शार्दुल ठाकुर ने बेन स्टोक्स को किया आउट, बैकफुट पर इंग्लैंड की टीम

Advertisement
Advertisement
New Delhi: एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर शिकंजा कस दिया है. टेस्ट के तीसरे दिन पहले सेशन में टीम इंडाय ने दो कैच टपका दिया. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने कप्तान बेन स्टोक्स को चलता कर झटका दिया. शार्दुल ने कप्तान बुमराह के हाथों इंग्लैंड के कप्तान का कैच करवाया. इंग्लैंड का ये छठा विकेट था. समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 184 रन बनाये हैं. जॉनी बेयरस्टो हॉफ सेंचुरी लगाकर क्रिज पर डटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें-हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-amit-shah-said-congress-has-got-modi-phobia-bjp-era-will-be-there-for-next-30-to-40-years/">हैदराबाद

: अमित शाह ने कहा, कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है, अगले 30 से 40 साल तक रहेगा भाजपा का युग

टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा

टेस्ट मैच के दूसरे दिन की बात करें, तो शनिवार को खेल बारिश की वजह से जल्द समाप्त हो गया था. जिस समय खेल समाप्त हुआ था तो इंग्लैंड के 5 विकेट 84 रन पर गिर गए थे. क्रीज पर बेन स्टोक्स और बेयरस्टो मौजूद थे. भारत ने पहली पारी में जबरदस्त परफॉर्मेंस किया और 416 रन बनाने में सफल रहा था. भारत के बल्लेबाज औऱ गेंदबाजों ने अबतक बेहतरीन खेल दिखाया है और टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने दबदबा बना रखा है वहीं इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर है. बता दें कि भारत में पहली पारी में 416 रन बनाये थे. ऋषभ पंत ने 146 जबकि रवींद्र जडेजा ने 104 रन बनाये थे. इसे भी पढ़ें-वीडियो">https://lagatar.in/membership-of-bjp-mps-editing-videos-should-be-cancelled-zee-news-should-be-banned-by-the-government-mahila-congress/">वीडियो

एडिट करने वाले भाजपा सांसदों की सदस्यता हो रद्द, जी न्यूज को सरकार करे बैन : महिला कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही