Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा मंत्री का आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र, यथाशीघ्र खोले जाएं राज्य में स्कूल-कॉलेज

Advertisement
Advertisement
Virendra Rawat Ranchi :  झारखंड में 23 महीना से कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं. स्कूल खोलने को लेकर लगातार राज्य सरकार पर दबाव पड़ रहा है. अब राज्य सरकार भी राज्य भर के स्कूल खोलने के पक्ष में आ चुकी है. सोमवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने अपने आवास पर कहा- राज्य भर के नर्सरी से लेकर कॉलेज तक की शिक्षाएं जल्द खोली जायेंगी. मैंने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र की कॉपी दिखाते हुए कहा कि राज्य के स्कूल-कॉलेज यथाशीघ्र खोले जाएं. इस पर अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन विभाग और मुख्यमंत्री लेंगे.

आपदा प्रबंधन विभाग की हरी झंडी का इंतजार

वहीं शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया है कि राज्य भर के स्कूल -कॉलेज खोलने को विभाग तैयार है. अब सिर्फ आपदा प्रबंधन विभाग की हरी झंडी का इंतजार शिक्षा विभाग कर रहा है. उम्मीद है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य भर के स्कूल-कॉलेज खुल जायेंगे. स्कूल- कॉलेजों में नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य दोबारा शुरू हो जायेगा. हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए सिलेबस को कम कर दिया गया है. और परीक्षाएं भी पूर्व की तुलना में कम समय की होगी. हालांकि परीक्षा 100 अंक का होगा, लेकिन प्रश्न काफी आसान होंगे. इसे भी पढ़ें – शिक्षा">https://lagatar.in/education-ministers-big-statement-local-policy-will-be-amended-soon-bhojpuri-magahi-will-be-removed-from-bokaro-dhanbad/">शिक्षा

मंत्री का बड़ा बयान, जल्द होगा स्थानीय नीति में संशोधन, भोजपुरी, मगही को बोकारो- धनबाद से हटाया जाएगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही