Search

 
 
 

Bihar: शिक्षा मंत्री की शिक्षकों को दो टूक, अटेंडेंस लगाकर गायब रहे तो होगी कार्रवाई

सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को समय का पाबंद होना होगा. राज्य के शिक्षा मंत्री ने वैसे शिक्षकों को सख्त हिदायत दी है, , जो शिक्षक  लगाकर स्कूल से गायब हो जाते हैं
 

Gopalganj: सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को समय का पाबंद होना होगा. राज्य के शिक्षा मंत्री ने वैसे शिक्षकों को सख्त हिदायत दी है, जो शिक्षक  लगाकर स्कूल से गायब हो जाते हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. जांच में दोषी पाए जाने पर उनकी नौकरी तक जा सकती है. उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार आपकी जवाबदेही से तय होगी, सिर्फ योजनाओं से नहीं.

 


हाल के कुछ समय से बिहार में शिक्षक और स्कूलों की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं. सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होने की वजह से बच्चे प्राइवेट कोचिंग लेते हैं, यही वजह से पटना में कोचिंग पढ़ाने वालों की बाढ़ आ गई है. बच्चों को अपने यहां लाने के लिए इनके बीच इतनी प्रतियोगिता है कि दो बड़े कोचिंग संचालक आपस में भिड़ गए हैं. इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ता है. 

 


अब इस पूरे मामले में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और इसमें शिक्षकों की जिम्मेदारी सबसे अहम हैं. अगर कोई शिक्षक अपनी ड्यूटी पूरी नहीं करता और सिर्फ अटेंडेंस लगाकर गायब रहता है, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई की जाएगी.

 


शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे और इस दौरान वो शिक्षक होने का दायित्व निभायें.

 

शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद शिक्षक संगठनों की भी प्रतिक्रिया आई है, उनका कहना है कि कार्रवाई के साथ-साथ स्कूलों में संसाधन, सटॉफ की कमी और प्रशासनिक दबाव जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि व्यवस्था संतुलित तरीके से सुधर सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही