Search

 
 
 

BNR में जुटे विधायक, महागठबंधन बोला- जीत पर 200 फीसदी भरोसा

Ranchi: राज्यसभा चुनाव से पहले रांची के BNR में इंडिया गठबंधन के विधायकों की आज भी महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मतदान की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई. इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए जीत का दावा किया और भाजपा पर निशाना साधा. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को लेकर विधायकों के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे, इसके लिए मॉक ड्रिल कराई गई.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव से पहले रांची के BNR में इंडिया गठबंधन के विधायकों की आज भी महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मतदान की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई. इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए जीत का दावा किया और भाजपा पर निशाना साधा.

 

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को लेकर विधायकों के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे, इसके लिए मॉक ड्रिल कराई गई. उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी विधायक का वोट अवैध नहीं हुआ और सभी पूरी तरह तैयार हैं.

 

विधायक कुमार जयमंगल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपने विधायकों को होटल में रखे हुए है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अपना उम्मीदवार तक नहीं मिला और उसे निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करना पड़ा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और उसकी जीत तय है.

 

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी गठबंधन की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि सभी विधायक एक साथ हैं और चुनाव परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा.

 

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दावा किया कि महागठबंधन के पास 62 विधायकों का समर्थन है. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं, जबकि भाजपा के अंदर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. नेताओं ने कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और सभी सहयोगी दल एकजुट होकर अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही