Search

प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला : कोर्ट में अनुपस्थित रहने वाले 30 आरोपियों पर हो सकती है कार्रवाई

Ranchi : प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में 30 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. मामले में 74 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने के बाद सभी आरोपियों की उपस्थिति के लिए अदालत ने समन जारी किया है. कोर्ट की करीब 10 से ज्यादा तिथियां पर करीब 30 आरोपी अपनी उपस्थिति अबतक दर्ज नहीं करा रहे हैं.
 
ऐसे में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले 30 आरोपियों के खिलाफ अदालत कार्रवाई कर सकती है. मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में जेपीएससी प्रथम नियुक्ति  घोटाला की आज निर्धारित तिथि पर करीब 44 आरोपी ही उपस्थित हुए. मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी.

दरअसल, मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 74 के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 12 साल बाद अनुसंधान पूरी करते हुए सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. सीबीआई की जांच में भारी गड़बड़ी के साक्ष्य मिले थे. मामले को लेकर सीबीआई ने Rc-5 /2012 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही