Search

 
 
 

Dhanbad News : 8 लेन सड़क पर धंसान से बढ़ा खतरा,सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

कोयलांचल की 8 लेन सड़क पर लगातार धंसान और गड्ढे बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. ताजा मामला सुगियाडीह के समीप की है ,जहां पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है.
 

Dhanbad : कोयलांचल की 8 लेन सड़क पर लगातार धंसान और गड्ढे बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. ताजा मामला सुगियाडीह के समीप की है ,जहां पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है.

 

Uploaded Image

 

लगातार पानी के रिसाव से गड्ढा और बड़ा होता जा रहा है जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस संबंध में जेएलकेएम नेता शक्तिनाथ महतो और समाजसेवी विनीता विजय ने कहा कि पिछले कई महीनों से सड़क पर जगह-जगह धंसान और गड्ढों की शिकायतें मिल रही हैं. 

 

कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम को जानकारी देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया.उनका आरोप है कि निर्माण कार्य और पाइपलाइन बिछाने में मानकों का पालन नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते तकनीकी जांच और मरम्मत नहीं हुई तो सड़क का बड़ा हिस्सा धंस सकता है जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर लीकेज दूर करने और सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही