Search

 
 
 

Entertainment News : रैंप पर छाई कियारा आडवाणी, ब्लैक गाउन में बिखेरा ग्लैमर का जादू

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस फैशन शो में कियारा शोस्टॉपर बनीं और अपने शानदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया.

 

फिटनेस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

रैंप पर कियारा का फिटनेस देखने लायक था. मां बनने के बाद भी उनकी फिटनेस को देखकर फैंस हैरान हैं. उन्होंने बेहद खूबसूरत ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा था. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी तुलना बार्बी डॉल से की.इस खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर भी उनके साथ रैंप पर नजर आए. दोनों की शानदार मौजूदगी ने शो में चार चांद लगा दिए.

 

2023 में हुई थी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2023 में शादी की थी. शादी के करीब दो साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. जुलाई 2025 में कियारा ने बेटी को जन्म दिया. कपल अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करता रहता है.

 

'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखेंगी कियारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही 'टॉक्सिक में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ यश  मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद फैंस इसके नए रिलीज शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही