Search

 
 
 

Education News: CUJ में 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के सांख्यिकी व डेटा साइंस विभाग तथा गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया.
 

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के सांख्यिकी व डेटा साइंस विभाग तथा गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता का उपयोग (Unlocking the Potential of Administrative Data) रही.

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने की. मुख्य वक्ता के रूप में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. (सेवानिवृत्त) वंशी धर ने राष्ट्रीय विकास में सांख्यिकी और प्रशासनिक आंकड़ों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

इस अवसर पर प्रो. के. बी. पांडा ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के महत्व को रेखांकित किया, जबकि प्रो. पी. के. परिडा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया.कार्यक्रम के दौरान एम.एससी. सांख्यिकी के टॉपर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पदक, प्रशस्ति-पत्र तथा 10,000 की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का समापन डॉ. ऋषिकेश महतो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही