Search

 
 
 

Education News : DPS में कक्षा 12 वीं के 401 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विवेकानंद सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया.
 

Ranchi : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विवेकानंद सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया.

 

 

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्पेशल सेक्रेटरी अंजनेयुलु डोड्डे (आईएएस) और विशिष्ट अतिथि सुनील भास्कर (आईपीएस), आईजी, जैप थे. प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.

 

कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय की राष्ट्रीय टॉपर अवनी केजरीवाल को ₹11,000 की नकद राशि, स्मार्ट चश्मा, रजत जड़ित स्मृति-उपहार और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया. वहीं, सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 401 विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए.

 

इसके अलावा, जेईई एडवांस्ड में झारखंड के द्वितीय टॉपर स्नेहल राज सिंह को 'निशांत कुमार मेमोरियल अवॉर्ड' के तहत ₹30,000 की नकद राशि और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के साथ चरित्र, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुति, धन्यवाद ज्ञापन और समूह छायाचित्र के साथ हुआ. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही