Search

 
 
 

Latehar News : मदरसों को अपग्रेड किया जा  रहा है: मथारू

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शनिवार को लातेहार परिसदन भवन पहुंचे.वे पलामू में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेने मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी क्रम मे उन्‍होने स्‍थानीय परिषदन में कांग्रेस व अन्‍य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.
 
Latehar News

Latehar : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शनिवार को लातेहार परिसदन भवन पहुंचे.वे पलामू में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेने मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी क्रम मे उन्‍होने स्‍थानीय परिषदन में कांग्रेस व अन्‍य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

 

 

लातेहार पहुंचने के बाद कांग्रेस अल्‍पसंख्‍यक उपाध्‍यक्ष रब्‍बानी हुसैन ने उनका स्‍वागत किया. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रदेश के मदरसों को हाईटेक किया जाये. उन्‍होने कहा कि मदरसों को अपग्रेड करने का प्रयास सरकार कर रही है, ताकि उन्‍हें हर प्रकार की सुविधायें मिल सके.

 

Uploaded Image

मौके पर अंजुमन इस्लामिया के जिला अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश सचिव आफताब आलम ने जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए छात्रावास की मांग की. उन्होंने कहा क‍ि अल्‍पसंख्‍यकों के लिए छात्रावास नहीं रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के अल्‍पसंख्‍यक बच्‍चे शहरों में आ कर शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं. 

 

इसके अलावा उन्‍होने अल्‍पसंख्‍यकों के लिए लातेहार में अस्पताल की स्थापना करने की मांग की. मौके पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, साजन कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, अख्तर हुसैन, वाजिद अंसारी, पप्पू सरदार, सुनील प्रसाद, मनोज पासवान, हस्मत अंसारी, अफरोज सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही