Search

 
 
 

Education News : डोरंडा कॉलेज प्रकरण के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की डोरंडा इकाई ने बुधवार को डोरंडा कॉलेज परिसर में एक छात्रा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी व कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की डोरंडा इकाई ने बुधवार को डोरंडा कॉलेज परिसर में एक छात्रा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी व कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.यह ज्ञापन आजसू छात्र संघ डोरंडा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया. छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन से मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की.

 

छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कॉलेज परिसर में इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा के वातावरण को दूषित करती हैं और छात्राओं की गरिमा व सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने दोषी व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की.

 

 

साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की भी मांग की गई.इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, डोरंडा अध्यक्ष अभिषेक राज दुबे, अंगद, प्राची प्रिया, शुभम, आशीष, अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही