Search

 
 
 

Entertainment News : Cannes में आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स ने किया इग्नोर !, वायरल वीडियो पर मची बहस

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है. इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने शानदार अंदाज से रेड कारपेट पर सबका ध्यान खींचा.
 

Lagatar desk : 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है. इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने शानदार अंदाज से रेड कारपेट पर सबका ध्यान खींचा. हालांकि, उनके लुक के साथ-साथ एक वायरल वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें फोटोग्राफर्स उन्हें नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं.

 

 

कान्स में दिखा आलिया भट्ट का रॉयल अंदाज

आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन पहना, जिसे भारतीय डिजाइनर यश पाटिल ने डिजाइन किया है. उन्होंने अपना लुक बेहद सिंपल और रॉयल रखा.मिनिमल मेकअप और एलिगेंट स्टाइल में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आई. रेड कारपेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

 

कार्लोस सैज के साथ नजर आई आलिया

कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया की मुलाकात स्पैनिश फॉर्मूला वन रेसिंग स्टार कार्लोस सैज से भी हुई. टक्सिडो में कार्लोस काफी आकर्षक दिख रहे थे.इस इवेंट में हाइडी क्लम, जेन फोंडा और फिलिपिन लेरॉय-ब्यूलियू जैसी कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी मौजूद रहीं.

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कान्स 2026 .पोस्ट शेयर होते ही फैंस और सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की. करण जौहर ने कमेंट किया, बहुत सुंदर लग रही हो, प्यारी बच्ची.वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा -बहुत सुंदर लग रही हो बेटा.नेहा धूपिया, रिद्धिमा कपूर साहनी, शर्वरी और आकांक्षा समेत कई सितारों ने भी उनके लुक की तारीफ की.

 

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं, लेकिन कई फोटोग्राफर्स किसी और सेलिब्रिटी को क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं.

 

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने कहा कि फोटोग्राफर्स ने आलिया को इग्नोर किया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे सामान्य स्थिति बताया.एक यूजर ने लिखा -कोई उन्हें क्लिक नहीं कर रहा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही