Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का वार्षिक शेड्यूल जारी कर दिया है.
पीटीएम बैठक के प्रमुख बिंदु (Point-wise):
पहली पीटीएम: 29 जून से 4 जुलाई 2026 (सुबह 9:00 से 12:00 बजे)
दूसरी पीटीएम: 7 से 12 सितंबर 2026 (सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे)
तीसरी पीटीएम: 7 से 12 दिसंबर 2026 (सुबह 9:00 से 11:30 बजे)
चौथी पीटीएम: 25 से 30 मार्च 2027 (सुबह 9:00 से 11:30 बजे)
बैठक में चर्चा के प्रमुख विषय:
विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा.
छात्रों के लर्निंग गैप की पहचान व उसे दूर करने की रणनीति.
विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा.
ड्रॉपआउट व कम उपस्थिति वाले बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने की पहल.
5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर.
अभिभावकों की शिक्षा प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता.
विद्यालय विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा.
विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC), माता समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करना.
पीटीएम से पहले व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना.
पीटीएम के बाद व्यय का विवरण प्रबंध पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करना.इसके साथ ही राज्य के 3,485 उच्च प्राथमिकता वाले विद्यालयों में 'आउट ऑफ स्कूल' (OoSC) बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान भी चलाया जाएगा. अभियान के तहत 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का आंगनबाड़ी या विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.
पीटीएम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रति विद्यालय 200 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. राज्य के 35,091 सरकारी विद्यालयों के लिए जिलावार बजट भी जारी कर दिया गया है. विभाग ने निर्देश दिया है कि पीटीएम के बाद व्यय का समायोजन कर उसकी जानकारी प्रबंध पोर्टल पर समय पर अपलोड की जाए.


Leave a Comment