Search

 
 
 

Education News : B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 16 जुलाई से, 16 अगस्त को परीक्षा

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

 

इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 2 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन पत्र में सुधार (ऑनलाइन एडिट) के लिए 3 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की गई है.

 

बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक) प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी. वहीं बी.एससी. नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी.

 

बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक) परीक्षा का आयोजन रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू और हजारीबाग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जबकि पोस्ट-बेसिक परीक्षा केवल रांची में आयोजित होगी.

 

बेसिक नर्सिंग कोर्स में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का 10+2 विज्ञान (PCB) एवं अंग्रेजी विषयों के साथ कम-से-कम 45 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना आवश्यक है. अभ्यर्थी को चिकित्सकीय रूप से भी फिट होना होगा.

 

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के लिए 900 रुपये, जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 450 रुपये निर्धारित किया गया है. दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.पर्षद ने स्पष्ट किया है कि यह सांकेतिक सूचना है. विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही