Search

 
 
 

Education News : गोस्सनर कॉलेज में BA इंग्लिश ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को

गोस्सनर कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने बीए अंग्रेजी प्रतिष्ठा (ऑनर्स) सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है.
 

Ranchi :गोस्सनर कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने बीए अंग्रेजी प्रतिष्ठा (ऑनर्स) सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. विभागाध्यक्ष डॉ. ईवा मार्गरेट हांसदक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक कॉलेज के आर्ट्स एंड कॉमर्स बिल्डिंग में आयोजित होगी. परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी.

 

 

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों का रूम नंबर और सीटिंग प्लान 4 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले वेबसाइट पर अपना रूम नंबर अवश्य जांच लेने का आग्रह किया गया है.

 

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा. प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी गोस्सनर कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या अंग्रेजी विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही