Search

 
 
 

Jamshedpur News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा ,महिला की मौत

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 41 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी निशा देवी के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 41 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी निशा देवी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, निशा देवी अपने पति मनोज कुमार और तीन बच्चों के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-5 कोच से कानपुर से यात्रा कर रही थीं. ट्रेन के टाटानगर स्टेशन पर रुकने के बाद वह शौचालय जाने के लिए कोच से नीचे उतर गई थीं.

 

कुछ देर बाद जब वो चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गईं. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना इतनी भयावह थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इस हादसे के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही