Search

 
 
 

Education News : मारवाड़ी कॉलेज के महिला विभाग में करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित

मारवाड़ी कॉलेज के महिला विभाग में प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्राओं के लिए एक दिवसीय करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर इनचार्ज महिला विभाग डॉ. रंजू लाल के निर्देशन में हुआ.
 
  • छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण की दी गई जानकारी

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के महिला विभाग में प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्राओं के लिए एक दिवसीय करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर इनचार्ज महिला विभाग डॉ. रंजू लाल के निर्देशन में हुआ.

 

Uploaded Image

 

सेशन के दौरान प्लेसमेंट सेल द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत संचालित विभिन्न एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग और हायरिंग प्रोग्राम की जानकारी छात्राओं के साथ साझा की गई. इसमें मुख्य रूप से इन्फोसिस फाउंडेशन, डेल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा ग्रुप के नंदी फाउंडेशन, अनुदीप फाउंडेशन के तहत एक्सेंचर फंडेड कंटेंट मॉडरेशन तथा अर्न्स्ट व यंग फंडेड CICR प्रोग्राम (सर्टिफिकेट इन आईटी व करियर रेडीनेस) शामिल रहे.

 

कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने किया. वहीं अनुदीप फाउंडेशन की ओर से क्लस्टर हेड राकेश कुमार, खुशबू कुमारी और मंगल कुमार ने छात्राओं को इंडस्ट्री और एकेडमिक स्किल गैप की जानकारी दी. साथ ही इसका आकलन करने के लिए एक शॉर्ट पेपर परीक्षा भी आयोजित की गई.

 

वर्कशॉप में डॉ. सुनीति नायक, डॉ. आशा, डॉ. शाहीन प्रवीण, डॉ. नूपुर सिन्हा, डॉ. तमन्ना सिंह, डॉ. सीमा चौधरी और रवि सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई.

 

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कॉलेज सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को विभिन्न निःशुल्क ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ रहा है, ताकि वे बड़ी कंपनियों में अपना स्थान बना सकें. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में MBA विद्यार्थियों के लिए वीवो और रिलायंस रिटेल जैसी बड़ी कंपनियां भी कैंपस में आने वाली हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही