Search

 
 
 

Education News : RU मुख्यालय के कार्यालय समय में बदलाव, दूसरे व चौथे शनिवार रहेगा अवकाश

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए मुख्यालय के कार्यालय समय को लेकर नया आदेश जारी किया है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए मुख्यालय के कार्यालय समय को लेकर नया आदेश जारी किया है. जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय (शहीद चौक) का कार्यालय समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

 

इसके साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय मुख्यालय प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेगा.विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व संबंधित व्यक्तियों को नए कार्यालय समय का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही