Search

 
 
 

रेडिसन ब्लू में जमे NDA विधायक और प्लान तैयार, कांग्रेस परेशान

Ranchi: झारखंड की राजनीति इन दिनों एक अजीब करवट ले रही है. 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान है, लेकिन असली हलचल उससे पहले ही शुरू हो गई है. अहमदाबाद से आए परिमल नाथवानी जब से मैदान में उतरे हैं, तब से झारखंड की सियासी हवा का रुख बदल गया है. नाथवानी कोई जुआ नहीं खेल रहे, वह पूरा हिसाब लगाकर आए हैं,
 

Ranchi: झारखंड की राजनीति इन दिनों एक अजीब करवट ले रही है. 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान है, लेकिन असली हलचल उससे पहले ही शुरू हो गई है. अहमदाबाद से आए परिमल नाथवानी जब से मैदान में उतरे हैं, तब से झारखंड की सियासी हवा का रुख बदल गया है. नाथवानी कोई जुआ नहीं खेल रहे, वह पूरा हिसाब लगाकर आए हैं, यह बात राजनीतिक गलियारों में खुलकर कही जा रही है. कांग्रेस इसे हॉर्स ट्रेडिंग बता रही है, भाजपा की जुबान बंद है और यह खामोशी खुद में एक बड़ा जवाब है.

 

दो सीट, तीन दावेदार - गणित उलझा हुआ है

इंडिया गठबंधन की तरफ से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं. बैजनाथ राम की राह आसान मानी जा रही है. लेकिन दूसरी सीट के लिए प्रणव झा और परिमल नाथवानी के बीच जो टकराव है, वही इस पूरे चुनाव की असली कहानी है. दो सीटों पर तीन उम्मीदवार और हर तरफ से जोड़-तोड़ का खेल जारी है.

 

रेडिसन ब्लू बना NDA का किला

 

चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, विधायकों को साधने की कोशिशें तेज होती जा रही हैं. परिमल नाथवानी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा जमाए हुए हैं. NDA के विधायक भी एक-एक कर यहीं पहुंच रहे हैं. होटल के करीब 30 कमरे बुक हो चुके हैं और पूरा माहौल किसी चुनावी कमांड सेंटर जैसा बन गया है.

 

विधायकों को यहां मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी, ताकि कोई वोट बेकार न जाए. गुरुवार की सुबह सभी सीधे विधानसभा पहुंचेंगे और अपना मत डालेंगे. झारखंड की इस राजनीतिक बिसात पर अगला दांव अब 18 जून को पड़ेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही