Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने प्रमाण पत्रों में संशोधन कराने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. प्रारंभ से वर्ष 2024 तक आयोजित सभी परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों में संशोधन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है.
पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंकपत्र, प्रवजन (Migration) प्रमाण पत्र, औपबंधिक (Provisional) प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों में आवश्यक संशोधन के लिए अब 30 सितंबर 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
मुख्य बातें
30 जून 2026 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई.
यह सुविधा प्रारंभ से वर्ष 2024 तक आयोजित सभी JAC परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों पर लागू होगी.
संशोधन के लिए आवेदन केवल 30 सितंबर 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे.
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों के अलावा न्यायिक दंडाधिकारी (Judicial Magistrate) का शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य होगा.
JAC ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्कूलों के प्रधानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है.
परिषद ने कहा है कि लंबे समय बाद संशोधन के लिए आवेदन आने से कई बार विद्यार्थियों द्वारा पहले से उपयोग किए जा चुके प्रमाण पत्रों में बदलाव करने पर अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. इसलिए जिन विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों में किसी भी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक परिषद कार्यालय में आवेदन अवश्य जमा करें.


Leave a Comment