Search

 
 
 

Education News : संत जेवियर्स कॉलेज में स्नातक में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय रेगुलर एवं तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है.
 

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय रेगुलर एवं तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है.

 

कॉलेज की ओर से बताया गया है कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए सभी पाठ्यक्रमों का सिलेबस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.sxcran.ac.in पर उपलब्ध है.

 

प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है-

16 जून: सुबह 08:30 बजे – कॉमर्स (अकाउंट ऑनर्स), 11:30 बजे – बीसीए, 02:30 बजे – बीबीए
17 जून: सुबह 08:30 बजे – बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, 11:30 बजे – अंग्रेजी, 02:30 बजे – जूलॉजी
18 जून: सुबह 08:30 बजे – बायोटेक्नोलॉजी, 11:30 बजे – रसायनशास्त्र, 02:30 बजे – भूगोल
19 जून: सुबह 08:30 बजे – अर्थशास्त्र, 11:30 बजे – इतिहास, 02:30 बजे – राजनीति विज्ञान
20 जून: सुबह 08:30 बजे – गणित एवं अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर), 11:30 बजे – भौतिकी, 02:30 बजे – बॉटनी
21 जून (वोकेशनल कॉमर्स): सुबह 08:30 बजे – बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, 11:30 बजे – फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन, 02:30 बजे – एडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग एवं इंटरनेशनल अकाउंट्स


अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से एक दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म नंबर के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर चरणबद्ध तरीके से नामांकन प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी.

 

प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी, जबकि अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं 22 जून से पूर्ववत संचालित होंगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.sxcran.ac.in या संपर्क नंबर 9204548576, 7542920586, 8538970586 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही