Search

 
 
 

Ranchi : महज 2 घंटे की बारिश में निगम के सफाई अभियान की खुली पोल, रांची में जलजमाव

Ranchi : शहर में गुरुवार को करीब दो घंटे तक चली तेज हवा और मुसलाधार बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की हकीकत उजागर कर दी. बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
 
सड़कों पर भरा पानी

Ranchi : शहर में गुरुवार को करीब दो घंटे तक चली तेज हवा और मुसलाधार बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की हकीकत उजागर कर दी. बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाके जलजमाव गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

बारिश के कारण बड़ा तालाब, हिंदपीढ़ी, कर्बला चौक, मेन रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की स्थिति बन गई. नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा-कचरे से भरी नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा. इससे कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

 

तेज हवा और बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही. वहीं, कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई.

 

वाहनों पर गिरी पेड़ की डाली

पुराने बार एसोसिएशन के सामने तेज हवा के कारण एक पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सड़क पर गिर गई. उस समय कचहरी परिसर के आसपास अपने काम से आए लोगों ने दुपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर रखे थे. अचानक डाली गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. 

Uploaded Image

पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

 

लोगों ने बताया कि हर साल बारिश से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में शहर की स्थिति बदहाल हो जाती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही