Search

 
 
 

Simdega News : कोलेबिरा में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन बच्चों की मौत, 4 लोग घायल

कोलेबिरा-रांची मुख्य मार्ग पर अघरमा के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Simdega : कोलेबिरा-रांची मुख्य मार्ग पर अघरमा के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मृतकों में अनब्या परवीन (3 वर्ष), अर्श हाशमी (5 वर्ष) व अयरा परवीन (2 वर्ष) शामिल हैं. सभी सिमडेगा जिले के लसिया के रहने वाले थे.

 

वहीं, घायलों में लसिया निवासी अर्श नवाज का पुत्र उमेर नवाज (साढ़े 5 वर्ष), लोहरदगा निवासी अमन खलीफा (27 वर्ष) व हिना परवीन (28 वर्ष) तथा लसिया निवासी नेहा परवीन (30 वर्ष शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है. प्रशासन ने मृतकों व घायलों के परिजनों को हरसंभव सहायता की बात कही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही