Search

 
 
 

Education News : JAC 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 29 से 31 जुलाई तक

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. वार्षिक परीक्षा 2026 में अनुत्तीर्ण अथवा परीक्षा में शामिल होने से वंचित विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन 29 से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. वार्षिक परीक्षा 2026 में अनुत्तीर्ण अथवा परीक्षा में शामिल होने से वंचित विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन 29 से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा.विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:45 बजे से आयोजित होगी, जबकि कला संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से होगी.

 

 

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है

29 जुलाई 2026: कोर लैंग्वेज (ENA/HNA)

30 जुलाई 2026: विज्ञान व वाणिज्य के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, लेखा व व्यवसाय अध्ययन तथा कला संकाय के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वैकल्पिक विषय

31 जुलाई 2026: विज्ञान व वाणिज्य के लिए तृतीय व चतुर्थ वैकल्पिक विषय तथा कला संकाय के लिए ऐच्छिक भाषा


परिषद ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 23 जुलाई 2026 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर संबंधित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. वहीं, आंतरिक मूल्यांकन के अंक 24 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक परिषद की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे.JAC ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही