Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : अक्षय-सैफ की स्टारर फिल्म हैवान का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान रिलीज को तैयार है. जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर आउट किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान रिलीज को तैयार है. जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर आउट किया है. जिसने दर्शकों के एक्साईटमेंट को हाई कर दिया है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. 

 

हाल में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है. जिसमें दोनों ही कलाकार बेहद इटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म को प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही है. 

 

साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -बहुत हसा लिया, अब कल से हैवानियत शुरू'. इस पोस्ट के बाद अब मेकर्स ने आखिरकार 'हैवान' से अक्षय कुमार और सैफ अली खान के नए कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिए हैं. अक्षय कुमार ने 'हैवान' के नए पोस्टर शेयर किए और लिखा -एक सब कुछ देखता है, एक की नजरों से कुछ नहीं बचता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन


अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से लगातार कॉमेडी फिल्मों में नजर आ रहे हैं. इन दिनों अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों मे बवाल काट रही है और उससे पहले 'भूत बंगला' से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही