Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा पुलिस ने देर रात चलाया सत्यापन अभियान, होटल-लॉज व धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जांच की

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार देर रात विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया. एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के होटल, लॉज, धर्मशाला, अतिथिगृह, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठहरे लोगों का सत्यापन किया.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara :  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार देर रात विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया. एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के होटल, लॉज, धर्मशाला, अतिथिगृह, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठहरे लोगों का सत्यापन किया. 

 

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों से ठहरने वाले सभी व्यक्ति का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से सत्यापित करने और सभी आवश्यक अभिलेख (रिकॉर्ड) अद्यतन (अपडेटेड) रखने का निर्देश दिया.  जांच के दौरान पुलिस टीम ने आगंतुकों की पहचान, रजिस्टरों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया.

 

साथ ही होटल और लॉज संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने की हिदायत दी गई. सत्यापन अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम रजा और  साइबर डीएसपी अमित रविदास ने किया.

 

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. जामताड़ा पुलिस के अनुसार, पिछले दो महीनों में लगभग 750 वारंटों का निष्पादन किया गया है और विभिन्न मामलों में करीब 100 आरोपियों व अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

 

जामताड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही