Search

 
 
 

Entertainment News : लॉक अप 2 में शिवांगी की मिमिक्री करना शिल्पा को पड़ा भारी,ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथें

इन दिनों लॉक अप 2 में जमकर बवाल हो रहा है. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की मिमिक्री करते नजर आई. जिसके बाद यूजर्स एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले लिया  है.
 

Lagatar Desk :  इन दिनों लॉक अप 2 में जमकर बवाल हो रहा है. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की मिमिक्री करते नजर आई. जिसके बाद यूजर्स एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले लिया  है. 

 


शिवांगी की मिमिक्री करना शिल्पा को पड़ा भारी

रिएलिटी शो 'लॉक में इस वक्त जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शिल्पा शिंदे अपनी एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. दरअसल, शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा ने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी  की मिमिक्री करते हुए उनकी पर्सनल लाइफ और वर्जिनिटी पर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. 

 

कैमरे के सामने ये क्या बोल गईं शिल्पा

वायरल हो रहे इस वीडियो में श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे से मस्ती-मजाक कर रही थीं. इस दौरान श्रेया ने शिल्पा से कहा कि, वो दूर बैठे हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की मिमिक्री करके दिखाएं कि वे दोनों आपस में क्या बात कर रहे होंगे. 

 

 

श्रेया ने पहले हर्षद की नकल उतारी, जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की एक्टिंग करनी शुरू की, लेकिन इस दौरान उन्होंने शिवांगी का मजाक उड़ाते हुए शिल्पा कैमरे के सामने बोलीं, 'मैं तो बहुत मासूम हूं. मुझे तो कुछ भी नहीं पता, मैं वर्जिन हूं. मैं तो शादी के बाद भी नहीं करूंगी.

इंटरनेट पर फूटा फैंस का गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, शिवांगी जोशी के फैंस ने शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की क्लास लगानी शुरू कर दी. यूजर्स का कहना है कि किसी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ और उसकी सेक्शुअलिटी पर इस तरह का भद्दा कमेंट करना बेहद शर्मनाक है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'शिल्पा और श्रेया इतनी बेशर्मी से किसी का भी कैरेक्टर असैसिनेशन कर सकती हैं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही