Search

 
 
 

Education News : JAC ने कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, 28 जुलाई को होगी परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी है
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी है. यह विशेष परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जो मुख्य परीक्षा 2026 में Marginal, Fail, Absent रहे हैं या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे.विशेष परीक्षा 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में OMR शीट के माध्यम से ली जाएगी.

 

 

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है

प्रथम पाली (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक): हिंदी, अंग्रेजी व अतिरिक्त विषय

द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक): गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान


JAC ने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर 21 जुलाई 2026 से संबंधित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि Marginal (Grade-D) श्रेणी के परीक्षार्थी केवल उसी विषय की परीक्षा देंगे, जिसमें वे Marginal घोषित हुए हैं.

 

इसके अलावा, विशेष परीक्षा 2026 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिषद के Exam Form Portal पर 22 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे. निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. JAC ने सभी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालयों, अभिभावकों व विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही