Search

 
 
 

Madhubani News : घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का खुलासा, दुकान व घर से 21 सिलेंडर जब्त

जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने बेला चौक पर एक दुकान और एक घर से छापेमारी कर 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया है. इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा करने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है.
 
बिहार की खबरें

Madhubani :  जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने बेला चौक पर एक दुकान और एक घर से छापेमारी कर 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया है. इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा करने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है.

 

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला चौक में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर एसडीएम दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने बेला चौक में छापेमापी की. 

 

इस दौरान वीरेंद्र चौधरी की दुकान से दो भरे हुए और नौ खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. वहीं ललिता देवी के घर से पांच भरे हुए और पांच खाली सिलेंडर मिले. जिला प्रशासन ने सभी 21 सिलेंडर जब्त कर लिए हैं, जिनमें सात भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं. जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को जयनगर थाना लाया गया है.

 

प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण या उनका व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है. शुरुआती जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद वीरेंद्र चौधरी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. अधिकारियों ने कहा कि जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही