Search

 
 
 

पटना में पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़, बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश घायल

राजधानी पटना में गुरुवार को पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में बंटी यादव अपहरण व हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ बसिया के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया है.
 
बिहार की खबरें

Lagatar Desk :  राजधानी पटना में गुरुवार को पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में बंटी यादव अपहरण व हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ बसिया के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा रवीश शहर में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस टीम बुद्धा कॉलोनी इलाके में एलएनटी से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया.

 

रवीश ने खुद को चारों ओर से घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. उसकी एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी. हालांकि वाहन में सवार थाना प्रभारी (SHO) और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.

 

इस दौरान पुलिस की गोली रवीश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा. इसके बाग पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से पुलिस को एक देसी कट्टा और आरोपी की एक चप्पल मिली है. हथियार को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवीश उर्फ बसिया बंटी यादव अपहरण और हत्या मामले का मुख्य आरोपी है. घटना के बाद से वह लगातार फरार था और उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी. गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे पुलिस ने धर दबोचा.

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रवीश के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों सहित कई आपराधिक केस दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस की सूची में वांछित अपराधियों में शामिल था. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे बंटी यादव हत्याकांड और उसके अन्य आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी

 

साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि फरारी के दौरान उसे किस-किस का सहयोग मिला. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही