Search

 
 
 

Education News : JSSC ने जारी किया JTGGCE-2026 का विज्ञापन, 1 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए “झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (नियमित)” का विज्ञापन जारी कर दिया है. अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए “झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (नियमित)” का विज्ञापन जारी कर दिया है. अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

 

इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

 

आयोग ने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है. 

 

इसके अलावा, आयोग ने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए भी अवसर प्रदान किया है. अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल संख्या को छोड़कर अन्य त्रुटियों में संशोधन कर सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही