Search

 
 
 

Education News : JSSC ने जारी किया JTGCCE का नोटिफिकेशन, 1 जून से शुरू होंगे आवेद

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (नियमित) का विज्ञापन जारी कर दिया है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (नियमित) का विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.

 

आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 1 से 30 जून 2026 की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर पूरी की जाएगी.

 

JSSC ने बताया है कि आवेदन से संबंधित विस्तृत विवरणिका वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के अनुसार आवेदन करना होगा.इसके अलावा आयोग ने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया है.

 

अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि तक अपने आवेदन में नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कर सकेंगे.रिक्तियों की संख्या एवं अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की विस्तृत विवरणिका में उपलब्ध कराई गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही